Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कूनो नेशनल पार्क: कूनो का चीता ‘शौर्य’अब नहीं रहा

KU

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए एक और चीता शौर्य की मौत हो गई है। मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों को नामीबिया से और 2023 की शुरुआत में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर दो अगस्त 2023 को आई थी और अब उसके छह महीने बाद एक और चीते के मौत की खबर आई है। 

लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया।

कूनो नेशऩल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत के बाद चीतों की तादाद घटकर 14 हो गई है। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 


कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चार चीते हैं। इनमें एक मादा चीता वीरा और तीन नर चीते अग्नि, वायु और पवन चीता शामिल हैं। इनमें अग्नि और पवन नाम के चीते कूनो नेशनल पार्क से बाहर बफर जोन और आसपास के गांवों में विचरण करते मिले थे। इन्हें फिर से कूनो की सीमा में लाया गया था। इससे पहले 2023 की गर्मियों में चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। तब इंफेक्शन की वजह से चीतों की मौतें हुई थी। तब सभी चीतों को फिर से बाड़े में लाया गया था। 

अब तक कुल कितने चीतों की हुई मौत
26 मार्च 2023: 
मादा साशा , 23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय , 9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान
23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक , 25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों, 11 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता तेजस, 14 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता सूरज, 02 अगस्त 2023: इंफेक्शन से मादा चीता धात्री

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग