Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अखंड रामायण पाठ पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

SWAMI PRASAD MAURYA

मैनपुरी: स्वामी प्रसाद मौर्य जब भी कोई बयान देते हैं तो उस पर राजनीतिक बवाल मच जाता है। एक बार फिर उन्होंने योगी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नवरात्रि दुर्गा सप्तमी भगवान राम के जन्मदिन पर रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ कराए जाने को लेकर दिए निर्देश पर कहा कि अब पूरे देश में लोग अपने आप रामचरितमानस का पाठ करना बंद कर दिये हैं इसलिए सरकार अपने खर्चे से रामचरितमानस का पाठ कराने के लिए मजबूर हो रही है और जो रामचरितमानस का पाठ पढ़ाने की बात कर रहे हैं वो इस देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के सम्मान के दुश्मन हैं।

किसी भी पंथनिरपेक्ष, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक सरकार को एक धर्म विशेष को बढ़ावा देना संविधान के निर्देशों का उल्लंघन है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। एक ही धर्म को बढ़ावा क्यों। सरकार सब की है अगर सरकार को बढ़ावा देना ही है तो सभी धर्मों को समान रूप से बढ़ावा देने के लिए अपने सरकारी कोष से धन देने का काम करें उसका हम स्वागत करेंगे लेकिन आज जो पूरी दुनिया में विवादित महाकाव्य तुलसीदास की रामचरितमानस है जिसमें इस देश की महिलाओं को प्रताड़ित करने, शूद्र समाज को अपमानित और प्रताड़ित करने शूद्र समाज की तमाम जातियों को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर नीच और अधर्म कहने का काम करती है उसका पाठ कराने का मतलब है यह सरकार देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को अपमानित करने की परिधर है। उनके सम्मान की दुश्मन है इसलिए इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सरकारी खजाना खोल दिया।

प्रदेश का एक बहुत बड़ा मठाधीश्वर खुद माननीय मुख्यमंत्री जी हे तो उनको तो इस पर विशेष कार्य करना चाहिए था लेकिन यह करना दिखावे छलावे के रूप में उस महाकाव्य का पाठ करने जा रहे हैं जो इस देश की महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को अपमानित करती है।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’