श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आगे बढ़ी UPCATET प्रवेश परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

UPCATET application form date extended know here

UPCATET: उत्तर प्रदेश के पांचों कृषि विवि में होने वाली यूपी कैटेट (UPCATET) की प्रवेश परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दी गई है। अब आप 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जोकि पहले 7 मई थी। इस प्रवेश परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा छात्र शामिल हो सकें, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह के मुताबिक, प्रदेश के पांचों विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कबांइड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेस टेस्ट की 3354 सीटों के लिए 11 और 12 जून को परीक्षा होनी है, जोकि प्रदेश के 11 अलग-अलग शहरों में आयोजित होगी। पहले इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 17 मई कर दिया गया है। अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।

वहीं, कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह का कहना है कि कृषि विवि अयोध्या के स्नातक में 641, मास्टर्स में 361, पीएचडी में 121 सीट, कृषि विवि कानपुर के स्नातक में 538, मास्टर्स में 252, पीएचडी में 91 सीट, कृषि विवि मेरठ के स्नातक में 475, मास्टर्स में 162, पीएचडी में 105 सीट, कृषि विवि बांटा के स्नातक में 418, मास्टर्स में 120, पीएचडी में 40 सीट, कृषि विवि कुशीनगर के स्नातक में 30 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा