Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन होगा ओडिशा का नया CM? इन नामों की हो रही चर्चा

भाजपा के तरफ से कुछ ऐसे नाम चर्चा में आए हैं, जो ओडिशा के सीएम के रूप में चुने जा सकते है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का है। उनके बाद, मनमोहन सामल और लक्ष्णन बाग का
Dharmendra Pradhan | Laxman Bag| vidhan sabha election 2024| shreshth bharat

Vidhansabha Election 2024: विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक को हराकर शानदार जीत भी हासिल की है। लेकिन, अब सवाल यह उठता हैं कि भाजपा अब किसे ओडिशा का नया मुख्यमंत्री चुनती है। भाजपा अक्सर ही सीएम के मामले में जनता को चौंकाते आई है। भाजपा के तरफ से कुछ ऐसे नाम चर्चा में आए हैं, जो ओडिशा के सीएम के रूप में चुने जा सकते है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का है। उनके बाद, मनमोहन सामल और लक्ष्णन बाग का। ये वो नाम हैं, जो ओडिशा के सीएम बन सकते हैं।

ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। बीजेपी ने नवीन पटनायक सरकार के 24 साल के शासन को खत्म करके ओडिशा में अपनी सरकार बना ली है। बीजू जनता दल ने 51 सीटों पर जीत हासिल की।

धर्मेंद्र प्रधान हैं पहला नाम

धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं और वह ओडिशा के संबलपुर से सांसद भी हैं। उन्होंने ओडिशा अस्मिता अभियान की अगुवाई भी की थी। 10 सालों से वो केंद्र में मंत्री रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 2000 में विधायक के तौर पर की थी। बाद में 2004 में वह ओडिशा के देवगढ़ से सांसद बने। हालांकि 2009 में वह पल्लाहारा से विधानसभा चुनाव हार गए, जिसके बाद वो बिहार और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने।

लक्ष्मण बाग हैं दूसरा नाम

लक्ष्मण बाग ने ओडिशा के पांच बार रह चुके सीएम नवीन पटनायक को इस विधानसभा चुनाव में हराया हैं। उन्होंने बोलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। लक्ष्मण बाग ओडिशा के एक गरीब किसान परिवार से हैं। उन्होंने राजनीति करियर की शुरूआत 2014 के चुनाव से की, इस चुनाव में वह तीसरे नंबर पर थे। फिर 2019 में वह कांग्रेस उम्मीदवार से महज 128 वोटों के अंतर से हार गए, लेकिन 2024 के चुनाव में उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया हैं।

मनमोहन सामल हैं तीसरा नाम

मनमोहन सामल ओडिशा के भद्रक जिले के हैं। साल 1979 में पढ़ाई के दौरान ही वो अपने कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए थे। फिर बाद में वह एबीवीपी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली। वह दो बार बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी-बीजेडी गठबंधन में चुनाव जीतकर वह नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े- दुनिया का सबसे महंगा चुनाव कहां हुआ? एक वोट की कीमत कर देगी हैरान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग