Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी आज वाराणसी से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त

PM नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा...
PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment PM Modi will release IN Varanasi today READ HERE IN DETAIL

PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा।

कब हुई थी योजना की शुरुआत?

दरअसल, पीएम मोदी कृषि सखी के रूप में कार्यरत 30,000 से अधिक को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे, जिसके तहत वो किसानों की मदद भी कर सके। इससे पहले पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की थी। इस योजना की शुरूआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी। अब तक इस योजना के तहत 16 किस्त किसानों को दी जा चुकी हैं। इसके अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- इस दिन चुना जाएगा लोकसभा का स्पीकर, लिस्ट में शामिल इन राज्यों के नेताओं के नाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद किसानों का उत्थान करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस

  • पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा को दर्ज करें।
  • सभी जानकारी को भरें और गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर स्टेटस शो होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा