Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर- सूत्र

एक तरफ जहां वोटों की गिनती चालू है। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया है...
Lok sabha election result 2024 sharad pawar offer deputy pm post to nitish kumar congress reports

Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के रुझान धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। कुछ ही देर में ये साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है। मतगणना के रुझानों में एनडीए इस समय लीड कर रही है, लेकिन, इंडिया गठबंधन भी कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। अभी तक एनडीए 299 सीटों पर आगे है। इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं। ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू अहम भूमिका में है।

नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

एक तरफ जहां वोटों की गिनती चालू है। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये भी कहा जा रहा है कि शरद पवार ने भी नीतीश कुमार से बात की है। वहीं, जेडीयू की तरफ से ये कहा गया है वह एनडीए का ही हिस्सा रहेगी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: NDA को अगर नहीं मिला बहुमत, ऐसे सरकार बना सकती है INDIA गठबंधन

नीतीश से छोड़ा था महागठबंधन का साथ

गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और कांग्रेस के अलावा आरजेडी साथ थी तो नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बैठकें शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था। अब तक के रुझानों के अनुसार, इस समय बीजेपी 238 सीटों पर आगे चल रही है और 3 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं, इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे है।

नीतीश कुमार ने फोन पर की थी अमित शाह से बात

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के दौरे पर आए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोन पर लंबी बातचीत की थी। वहीं, सोमवार को दिन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही