Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को आज बेल मिलेगी या नहीं? आज होगा फैसला

Arvind Kejriwal Bail: सोमवार को ED ने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश की निंदा करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल दोषी हैं और उन्हें जमानत...
Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज जमानत मिलेगी या नहीं इसका फैसला आज 25 जून को दिल्ली हाई कोर्ट करेगा। केजरीवाल की जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। सोमवार को ED ने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश की निंदा करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल दोषी हैं और उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

बता दें कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दी थी। 21 जून को ED ने केजरीवाल को जमानत दिए जाने वाले आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने के लिए तत्काल आवेदन दायर किया।

अवकाशकालीन जज जैन ने शुक्रवार को ED की याचिका पर सुनवाई कर स्थगन आवेदन पर फैसला सुरक्षित रखते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया कि आदेश की घोषणा होने तक निचली अदालत के आदेश पर रोक रहेगी। जज जैन के फैसले के बाद केजरीवाल ने हई कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया।

(Arvind Kejriwal Bail) शराब घोटाले में भी नहीं मिली राहत

केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को कोई राहत नहीं बक्शी हैं। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत पर हाईकोर्ट के अंतरिम रोक लगाने के 21 जून के आदेश में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया है।

केजरीवाल की याचिका कर सुनवाई करते हुए जस्टिस मनोज मिश्रा व जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने कहा, मामले पर पहले से निर्णय लेना उचित नहीं होगा। हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट का आदेश असामान्य है। आमतौर पर सुनवाई की तारीख पर ही रोक का आदेश दिया जाता है।

बता दें कि, केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। मई में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनावों के मद्देनजर उन्हें 01 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। इसके बाद 2 जून को केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Read More- NEET पेपर लीक मामले में CBI का शख्त रवैया, खुद लिया जांच का जिम्मा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग