श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गणपति विसर्जन के समय दर्द में दिखे सलमान, पसलियों पर रखकर हाथ जमकर नाचे भाईजान

विसर्जन के दौरान भाईजान ढोल की धुन पर अपने परिवार के साथ जमकर नाचते नजर आए। वहीं, रिब इंजरी की वजह से भाईजान दर्द में दिखे। उन्होंने अपनी पसलियों पर हाथ रखा था...
Salman Khan At Ganpati Visarjan

Salman Khan At Ganpati Visarjan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर में भगवान गणेश का स्वागत किया। विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए दबंग खान भी अपनी प्यारी बहना के घर पहुंचे। इस बीच सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश विसर्जन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन भी लिखा, “गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।”

विसर्जन के दौरान दर्द में दिखे सलमान

साझा किए गए इस वीडियो में सलमान और उनकी फैमिली बप्पा को विदाई (Salman Khan At Ganpati Visarjan) दी नजर आ रही है। विसर्जन के दौरान भाईजान ढोल की धुन पर अपने परिवार के साथ जमकर नाचते नजर आए। वहीं, रिब इंजरी की वजह से भाईजान दर्द में दिखे। उन्होंने अपनी पसलियों पर हाथ रखा था। बप्पा की अंतिम आरती करने के बाद खान परिवार ने भगवान गणेश से प्रार्थना की।

सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा भी अपने बच्चों के साथ जमकर नाचते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। विसर्जन के दौरान सोहेल खान के बेटे निर्वाण और योहान, अरबाज खान के बेटे अरहान, अलवीरा अग्निहोत्री, उनकी बेटी अलीजेह और उनके बेटे अयान भी नजर आए।

बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे ये सेलेब्स

बॉलीवुड सेलेब्स बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए अर्पिता के घर पहुंचे, जिनमें इलुलिया वंतूर, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, संगीता बिजलानी और कई अन्य शामिल थे। 7 सितंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार के भव्य निवास एंटीलिया पहुंचे थे। अभिनेता ने डैपर ब्राउन शर्ट पहन रखी थी।

यह भी पढ़ें- मां बनना चहती है 40 साल की कुंवारी एक्ट्रेस, बोली- मैं बहुत जल्द ये सुख…

गणेश चतुर्थी 10 दिनों का त्योहार है जो 7 सितंबर से शुरू हुआ और अनंत चतुर्दशी तक जारी रहता है। इस त्योहार को विनायक चतुर्थी या विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश को नई शुरुआत के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में पूजा जाता है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना