Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K में हार के बाद BJP अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने लोगों के फैसले को…

Ravinder Raina Jammu Kashmir Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को 29 सीट पर जीत हासिल की।
Ravinder Raina

Ravinder Raina Jammu Kashmir Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को 29 सीट पर जीत हासिल की, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना राजौरी जिले की नौशेरा सीट पर जीत दर्ज करने में विफल रहे। निर्वाचन आयोग आंकड़ों के अनुसार, रैना को 27,250 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सुरिंदर चौधरी से 7,819 मतों के अंतर से हार गए। चौधरी को 35,069 वोट मिले।

रैना ने हार के बाद कहा, ‘‘मैंने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैं उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’’

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के बाद यह बड़ा फैसला लिया।

रैना ने भाजपा को समर्थन देने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने रिकॉर्ड 29 विधानसभा सीट पर विजय के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। हम मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र की हार से हमें झटका लगा है। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं, लेकिन भाजपा इस चुनाव में मिली बेहतरीन जीत से अभिभूत है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक वोट शेयर भी हासिल किया है।’’

रैना पहली बार 37 साल की उम्र में नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले, वह 34 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा विंग) के अध्यक्ष चुने गए थे और बाद में 41 साल की उम्र में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष बने। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार 29 सीटें जीती हैं।

ये भी पढ़ें- CM नायाब सिंह सैनी ने जीता लाडवा का किला, जीत के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग