Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान गिरफ्तार

images

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान खान को मनी लॉंड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अल कादिर यूनिवर्सिटी केस में अरबों रूपए के घोटाले और मनी लॉंड्रिंग का आरोप लगा है.  बताया जा रहा है कि जब इमरान खान पाकिस्तान के सीएम बने तो उन्होंने मलिक रियाज को मनी लॉंड्रिंग केस में फंसा दिया था. मलिक रियाज पाकिस्तान के एक अरबपति लैंड माफिया है. इमरान खान ने ब्रिटेन में रियाज की अरबों की संपत्ति जब्त करा दी. रियाज का एक आदमी भी ब्रिटेन में गिरफ्तार हुआ जिसके पास से 40 अरब पाकिस्तानी रूपए बरामद हुए. इसके बाद एक गुप्त डील हुई और ब्रिटेन सरकार ने पैसा पाकिस्तान सरकार को लौटा दिया. इमरान ने इस पैसे की जानकारी अपनी कैबिनेट को नहीं दी. इस पैसे को ठिकाने लगाने के लिए पहले इमरान खान ने एक ट्रस्ट बनाया. इस ट्रस्ट का नाम अल कादिर ट्रस्ट.

इसके बाद इमरान खान ने एक यूनिवर्सिटी भी बनाई. इस यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 3 मेंबर थे, खुद इमरान खान, बुशरा बीबी और फराह गोगी. इस यूनिवर्सिटी के लिए जमीन रियाज मलिक ने दी इस जमीन की कीमत अरबों में थी. इसके बदले में रियाज के ऊपर केस खत्म कर दिए गए. इस समय पाकिस्तान के होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने कहा कि ये पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है कम से कम 60 अरब रूपए की चपत सरकारी खजाने को लगी है. इमरान खान एक ऑडियो लीक की वजह से फंस गए थे. पिछले साल लीक हुए इस वीडियो में अरबपति लैंड माफिया रियाज मलिक और उसकी बेटी के बीच की बातचीत थी इस बातचीत से साफ दिख रहा था कि इमरान खान गिफ्ट, पैसे और जमीन लेकर रियाज को ठेके और कई तरह के फायदे दे देंगे.

फराह गोगी नाम की एक महिला जो कि बुशरा बीबी की दोस्त है बताया जा रहा है कि इमरान खान के पीएम बनने के बाद फराह और उसके पति ने पाकिस्तान में खूब लूट मचाई. इमरान खान की सरकार के गिरते ही फराह प्राइवेट प्लेन से दुबई भाग गई. रियाज का पाकिस्तान में अच्छा रसूख है रियाज आसिफ अली जरदारी से इमरान का पैचअप भी करवाना चाहता था लेकिन आसिफ अली जरदारी ने कह दिया था कि अब ये नामुमकिन है. इन दोनों की बातचीत का ऑडियो लीक हुआ था. वैसे पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्रियों पर गाज गिरती रही है इससे पहले पाकिस्तान में 4 प्रधानमंत्रियों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है और अब नंबर आया इमरान खान का.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड