रूस में विपक्ष के प्रमुख नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई, उनकी उम्र मात्र 47 साल थी। उनकी मौत की जानकारी शुक्रवार को रूस के प्रिजन एजेंसी ने दी। एजेंसी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को टहलने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और बेहोश हो गए। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ने आरोप लगाया है कि एलेक्सी की मौत के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन जिम्मेदार हैं।
#WATCH | On the death of jailed Russian opposition figure and Kremlin critic Alexey Navalny, US President Joe Biden says, "…Putin is responsible for Navalny's death. Putin is responsible…"
— ANI (@ANI) February 17, 2024
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/6xpoKvAnA4
आपको बता दें, एलेक्सी नवलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक माने जाते थे और 4 साल पहले उन्हें जहर भी दिया गया था। अभी तक उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है।
कौन थे एलेक्सी नवलनी?
एलेक्सी नवलनी रूस के विभाजित विपक्ष के एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। विदेशी मीडिया में कई बार उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से भी की जाती है। उन्हें लगता था कि एक दिन उनके नेता भी उन्हीं की तरह जेल से निकलेंगे और रूस की कमान संभालेंगे।
रूस में 15 से 17 मार्च को चुनाव होने हैं। नवलनी को साल2021 में 19 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। नवलनी को आर्कटिक की जिस जेल में उन्हें रखा गया था वहां पारा -28 डिग्री तक जाता है। उनके वकील ने कहा था कि उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए आर्कटिक की जेल में भेजा गया है।