Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

38वें राष्ट्रीय खेल में जिम्नास्टिक स्पर्धा के तीसरे दिन, महाराष्ट्र और सर्विसेज ने जीते स्वर्ण

38th National Games: उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेल की जिम्नास्टिक स्पर्धा के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दिन रिदमिक और मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
38th National Games

38th National Games: उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेल की जिम्नास्टिक स्पर्धा के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दिन रिदमिक और मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

रिदमिक जिम्नास्टिक टीम फाइनल में महाराष्ट्र का जलवा

सीनियर वर्ग की रिदमिक जिम्नास्टिक टीम फाइनल में महाराष्ट्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की टीम ने कुल 239.05 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए 231.65 अंकों के साथ रजत पदक जीता। हरियाणा की टीम को 192.60 अंकों के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में सर्विसेज के तपन मोहंती बने चैंपियन 

सीनियर वर्ग की पुरुषों की व्यक्तिगत ऑलराउंड फाइनल में सर्विसेज के तपन मोहंती ने 71.867 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के योगेश्वर सिंह ने 71.266 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह राणा ने 69.066 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

राष्ट्रीय खेल में जिम्नास्टिक स्पर्धा के शानदार मुकाबले जारी हैं, जहां देशभर के जिम्नास्ट अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग