Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Sydney : Pizza खा रहे थे लोग, चला दी गोली, 4 की मौत, 8 घायल

sydney mall attack | police | Sydney stabbing | Australia | shreshth bharat

Sydney stabbing: Australia के Sydney में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी हुई। एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर के बाद उसने अपने बंदूक निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा समेत करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को ढेर कर दिया।

https://twitter.com/LynHurst20/status/1779064593890848868

मौके पर मौजूद एक शख्स ने स्थानीय मीडियो से बात करते हुए बताया कि वो पिज्जा खा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। कुछ ही देर में वहां पर भगदड़ मच गई।

हालांकि, वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर से जुड़ी घटना पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कहा गया कि मॉल में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। शनिवार शाम 4 बजे से ठीक पहले कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बॉन्डी जंक्शन के वेस्टफील्ड शॉपिंग मॉल में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस हमले में एक बच्चा सहित आठ लोगों को सिडनी के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

स्थानीय व्यक्ति हन्ना बोड्रोज़िक ने बताया कि हम वास्तव में नहीं जानते थे कि हमला कैसे हुआ। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम जब मॉल से बाहर आने की कोशिश की, लेकिन बाहर रोड़ पर खरीददारी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे तो हमें समझ नहीं आया कि किधर जाना है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना को देखने वाले एक व्यक्ति गाइ जॉन्सटन ने कहा कि सिडनी में किसी ने कभी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं जताई थी। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यहीन है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज