Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हुआ आत्मघाती हमला, पांच की मौत

Chinese people killed in Pakistan

Suicide attack on Chinese citizens in Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिकों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद अली गांदापुर ने कहा, “हमले में पांच चीनी नागरिक और उनके लोकल वाहन ड्राइवर मारे गए।”

इस आतंकी हमले में ड्राइवर सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को इंजीनियरों के काफिले में घुसा दिया।

यह हमला उस समय हुआ जब ज्यादातर विदेशी इंजीनियर बेशम शहर के पास एक हाईड्रोइलैक्ट्रिक बांध निर्माण जगह से राजधानी इस्लामाबाद की ओर जा रहे थे।

पाकिस्तान में चीन के नागरिक अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर रहते हैं। चीन ने वहां अपनी “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत भारी निवेश किया है, जिसके अंतर्गत दुनिया भर में दो ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट किए गए हैं।

गौरतलब है कि 2021 में भी पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में एक बांध के पास निर्माण स्थल पर जा रहे इंजीनियरों को ले जा रही बस को बम से उड़ा दिया गया था, जिसमें नौ चीनी वर्कर्स सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग