Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जब अमेरिका में पाकिस्तानी ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, वीडियो वायरल

Jai Shri Ram: अमेरिका में इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक का जय श्री राम कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
pakistani chant jai shri ram in us america

Jai Shri Ram: इजरायल के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारी फिलीस्तीन के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में छात्र गाजा में हो रहे नरसंहार को लेकर इजरायल के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी नागरिक का जय श्री राम बोलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

‘एक्स’ पर वीडियो हो रहा वायरल

वायरल वीडियो को ‘एक्स’ पर शयन कृष्णा नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में वे लिखते हैं कि फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ नारे लगा रहे हैं तो मैंने क्या किया…. जय श्री राम। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

शयन कृष्णा खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कहलाना पसंद करते हैं। उनके एक्स पर 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। शयन कुछ समय तक मुस्लिम थे। पिछले साल जून में उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया। उनका दावा था कि उन्होंने पाकिस्तानी एजेंसियों के टॉर्चर से परेशान होकर 2019 में पाकिस्तान छोड़ दिया था। इसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए, जिसके बाद उनका हाथ ‘कृष्णा’ ने थामा।

भारत और अमेरिका के समर्थक हैं शयन

शयन का कहना है कि वे भारत और अमेरिका के समर्थक हैं। वे कैलिफोर्निया में रहते हैं। अमेरिका में इजरायल के समर्थन में भी रैलियां निकाली जा रही हैं, जिसमें शयन भी शामिल होते हैं।

गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे छात्र

बता दें कि इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र गाजा में स्थायी सीजफायर की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका से भी इजरायल को देने वाली सैन्य सहायता को रोकने की मांग की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज