Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तानी राजदूत को US में प्रवेश से इनकार, डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

Pak Envoy Denied Entry: एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान को अमेरिका में प्रवेश से इनकार कर दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया।
KK Ahsan Wagan

Pak Envoy Denied Entry: एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान को अमेरिका में प्रवेश से इनकार कर दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया। यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इमिग्रेशन नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाने के बीच हुई है।

वैध वीजा और दस्तावेज के बावजूद प्रवेश से इनकार

राजदूत के.के. अहसान वगान के पास वैध अमेरिकी वीजा और सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे और वह कथित तौर पर निजी दौरे पर लॉस एंजेलिस जा रहे थे। लेकिन अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया और इसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया।

डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल पर सवाल

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही राजदूत वगान को इस्लामाबाद वापस बुला सकती है। विदेश मंत्री इशाक डार और विदेश सचिव अमीना बलोच को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजेलिस स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

राजदूत के.के. अहसान वगान का करियर

तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान लंबे समय से पाकिस्तान की विदेश सेवा से जुड़े हुए हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास में सेकंड सेक्रेटरी के रूप में सेवा दी है। इसके अलावा, वह लॉस एंजेलिस स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में डिप्टी कॉन्सुल जनरल, मस्कट में पाकिस्तान के राजदूत (एंबेसडर) और नाइजर स्थित पाकिस्तानी दूतावास में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीति

यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इमिग्रेशन नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाने के बीच हुई है। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में इमिग्रेशन नियमों को और सख्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन कदमों में वीजा नीतियों में बदलाव, सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाना और अवैध इमिग्रेशन को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई शामिल है।

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंध

इस घटना के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंध हाल के वर्षों में तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच सही महीं चल रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा