श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

म्यांमार और थाईलैंड में कई इमारतें ढहीं, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे एक खतरनाक भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.7 रही। इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ये बैंकॉक से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए।
Myanmar Earthquake

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे एक खतरनाक भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.7 रही। इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ये बैंकॉक से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए। इसके प्रभाव से बांग्लादेश, चीन, लाओस, थाईलैंड और भारत में भी झटके महसूस हुए।

म्यांमार में कई जगहों पर बहुमंजिला इमारतें गिरी 

म्यांमार में कई जगहों पर बहुमंजिला इमारतें गिर गईं, पुल ढह गए और कई लोग मलबे में दब गए। थाईलैंड में इस भूकंप का असर सबसे ज्यादा देखा गया है। वहां कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़ी इमारतें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं।

बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत के मलबे में दबे 43 लोग 

बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम 43 लोग मलबे में दब गए हैं, और उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने भूकंप के बाद एक आपात बैठक बुलाई और अपनी आधिकारिक यात्रा को रद्द कर दिया।

थाईलैंड में आपातकाल घोषित

थाईलैंड में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, और ताजा खबरों के अनुसार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार में दो भूकंप आए थे, जिनकी तीव्रता 7.7 और 6.4 रही। इन भूकंपों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी महसूस किया गया।

म्यांमार के मांडले में स्थित प्रसिद्ध अवा ब्रिज भी भूकंप के कारण इरावदी नदी में गिर गया। इस भूकंप ने बैंकॉक में भारी तबाही मचाई, और वहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढहने का वीडियो भी सामने आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज