Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली उड़ानें रद्द की

Air india flight ai 807 catch fire delhi bengaluru flight carrying more than 150 passengers

Iran-Israel: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 30 अप्रैल 2024 तक के लिए रोक दिया है। इस क्षेत्र में ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर है।

एयर इंडिया के अनुसार, “मध्य-पूर्व में हालात को देखते हुए 30 अप्रैल 2024 तक तेल अवीव आने-जाने वाली उड़ानें रद्द रहेंगी। हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इस दौरान तेल अवीव आने-जाने की फ्लाइट जिसने बुक करा ली थी उसको रिफंड दिया जा रहा है। हम दोहराना चाहते हैं कि एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सबसे ऊपर है।”

गौरतलब है कि पिछले रविवार को ही एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली और तेल अवीव के बीच सीधी उड़ानें फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। एयर इंडिया नेशनल कैपिटल दिल्ली और इजरायली शहर के बीच सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करती है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस विमानन कंपनी ने करीब पांच महीने के अंतराल के बाद 3 मार्च को इजरायल की राजधानी के लिए सेवाएं फिर से शुरू की थीं। इससे पहले एयर इंडिया ने हमास के हमले के मद्देनजर 7 अक्टूबर 2023 से तेल अवीव आने-जाने वाली उड़ानों को रोक दिया था।

हाल के दिनों में, कई अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानन कंपनियों ने भी इसी कारण से अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। बता दें, ईरान और इजरायल के बीच इस समय युद्ध जैसे हालत पैदा हो चुके हैं। ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन
और मिसाइल दागी थी जिसके बाद अब यहूदी राष्ट्र ने भी एयर स्ट्राइक करके पलटवार किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड