Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत 5 देशों से राजदूत बुलाए वापस

सूत्रों की मानें तो वापस बुलाए गए राजदूत कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले थे। भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान तैनात हैं, जो अगले महीने...
Bangladesh News| SHRESHTH BHARAT

Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद काबिज अंतरिम सरकार ने बड़ा कूटनीतिक फेरबदल किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने 5 राजदूतों को ढाका वापस बुलाया है।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के आदेश में भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूत शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो वापस बुलाए गए राजदूत कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले थे। भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान तैनात हैं, जो अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

ईरान और इजरायल कभी थे दोस्त, अब हैं दुश्मन; आखिर क्यों?

कौन हैं अंतरिम सरकार के मुखिया Muhammad Yunus?

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में ‘गरीबों के बैंकर’ कहे जाने वाले मोहम्मद यूनुस प्रदर्शनकारी छात्रों की पहली पसंद थे। मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कट्टर विरोधी कहे जाते हैं। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के पीछे एक प्रमुख कारण इन्हें भी माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में दिखा खास नक्शा, भारत से क्या कनेक्शन?

बांग्लादेश द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद बाकी देशों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि भारत समेत जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनमें से कई की नियुक्ति राजनीतिक नहीं थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा