Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Haj Yatra 2024: हज के दौरान गर्मी से 14 लोगों की मौत, 17 लापता

बीते दिन रविवार को जॉर्डन ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने समय 14 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, 17 अन्य लापता हैं...
Haj Yatra 2024 Middle east haj heat wave temperature many died in Saudi arabia medina

Haj Yatra 2024: आज यानी 17 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म में बकरीद दूसरा बड़ा त्योहार माना जाता है। मगर इस बीच इस्लाम में सबसे पाक समझे जाने वाले स्थान मक्का मदीना से दुखद खबर सामने आई है। बीते दिन रविवार को जॉर्डन ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने समय 14 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, 17 अन्य लापता हैं।

क्या बोलीं सूफियाना कुदाह?

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मानें तो, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सूफियाना कुदाह ने अपने एक बयान में कहा कि जॉर्डन मृतकों को दफनाने या उनके परिवारों के अनुरोध पर उनके घर वापसी के लिए सऊदी अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

छह नागिरकों की हीट स्ट्रोक से मौत

बयान के मुताबिक, सऊदी अधिकारी 17 लापता तीर्थयात्रियों की तलाश कर रहे हैं। बयान में न तो घटना की ज्यादा जानकारी दी गई और न ही इसकी वजह का खुलासा किया गया, लेकिन जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले बताया कि हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के छह नागिरकों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कुवैत अग्निकांड ने खोली पोल, भारतीयों की जिंदगी नर्क जैसी!

ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पिरहोसैन कूलिवंद ने कहा, “इस साल हज के दौरान मक्का और मदीना में अब तक पांच ईरानी तीर्थयात्रियों की जान चली गई है।” हालांकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि मौत कैसे हुई है। बता दें कि सऊदी अरब ने मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती