Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Nijjar Murder Case: निज्जर हत्याकांड के मामले में चौथा भारतीय गिरफ्तार

Nijjar Murder Case | Canada | Hardeep Singh Nijjar

Canada: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों ने शनिवार को चौथे संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

चौथा आरोपी भी भारतीय है, जिसकी पहचान अमनदीप सिंह (22) के तौर पर की गई है। अमनदीप हथियार रखने के मामले में पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। अब उनपर आतंकवादी निज्‍जर की हत्‍या में संलिप्‍तता का आरोप लगाते हुए भी गिरफ्तार किया गया है। कनाडाई पुलिस ने यह जानकारी दी है। खालिस्‍तानी आतंकी निज्‍जर की हत्‍या मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के रुख के चलते भारत के साथ संबंध काफी तनावपूर्ण हो चुके हैं। भारत के विदेश मंत्री ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

निज्‍जर की हत्‍या मामले में अमनदीप सिंह से पहले कनाडा पुलिस करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अमनदीप से पहले कनाडाई पुलिस ने एमॉन्‍टन (अल्‍बार्टा) में इस महीने की शुरुआत में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर हत्‍या का आरोप लगाया था। जांच एजेंसी इस बात की भी छानबीन कर रही है कि क्‍या इन सभी का भारत सरकार के साथ किसी तरह का संबंध भी था। अब इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्‍वेस्टिगेशन टीम ने बताया कि अमनदीप सिंह पर फर्स्‍ट डिग्री मर्डर और निज्‍जर की हत्‍या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

इस हत्‍याकांड के कुछ दिनों बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने कहा था कि इस हत्‍याकांड में भारत सरकार का कनेक्‍शन होने के सबूत हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड