श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय सेना ने खेला माइनस 11 डिग्री में क्रिकेट

LADDAKH

भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख की गलवान घाटी में जमकर क्रिकेट खेला है. भारतीय सेना विश्व में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए जानी जाती है, भारतीय सेना मौका मिलते ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में हमेशा से ही सबसे आगे है लेकिन इस बार भारतीय सेना के जवान जंग की मैदान की जगह क्रिकेट की पिच पर अपने साथियों की गेंदों पर छक्के मार रहे हैं वैसे लद्दाख में इस समय तापमान बहुत ही कम लगभग माइनस 11 डिग्री है लेकिन इससे भारतीय सैनिकों के जोश में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. इन इलाकों में ऑक्सीजन का लेवल बहुत ही कम रहता है इसलिए जवानों को ज्यादा कसरत या शारीरिक मेहनत करने से मना किया जाता है लेकिन ये भारतीय जवानों का हौसला और जोश ही है जो भारतीय जवान उस विकट परिस्थितियों में भी क्रिकेट खेल रहे हैं जहां आम आदमी जा भी नहीं सकता है. अभी कुछ समय पहले की ही बात है जब गलवान का माहौल काफी संवेदनशील रहता था, भारतीय सेना की चीनी सेना से दो बार झड़प भी यहाँ हुई थी, जिसमें भारत के वीर सैनिकों ने चीनी सैनिकों के दाँत खट्टे किए थे, जिसमें भारत के भी कुछ सैनिक शहीद हुए थे. पहले से अब माहौल काफी बदला बदला नजर आ रहा है, भारतीय सैनिकों का उत्साह भी अब अपने चरम पर है और बिना किसी के डर के भारतीय सेना के जवान यहां क्रिकेट का आंनद उठा रहे है. भारतीय सेना के साहस, हौसले, जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है वहीं भारत के दुश्मन भारतीय जवानों की शौर्यता और जोश को देखकर मन ही मन में डर रहे होंगे.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच