Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिकी कंपनी DFC करेगी अडानी की APSEZ में निवेश

ADANI

एपीएसईजेड देश की सबसे बड़ी प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.50 परसेंट की गिरावट के साथ 806.20 रुपये पर बंद हुआ। इस साल इसमें करीब दो फीसदी गिरावट आई है। कंपनी देश में 13 पोर्ट्स और टर्मिनल को ऑपरेट करती है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयरों में काफी गिरावट आई थी और यह कई साल के न्यूनतम स्तर पर लुढ़क गया था। तीन फरवरी को इसकी कीमत 394.95 रुपये पर आ गई थी लेकिन उसके बाद से इसकी कीमत दोगुना से अधिक बढ़ चुकी है। कंपनी कोलंबो में एक प्रोजेक्ट बना रही है जिसके लिए अमेरिकी सरकार की एजेंसी फंड देने जा रही है।

कोलंबो वेस्ट इंटरनैशनल टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड में अडानी ग्रुप की 51% हिस्सेदारी है। अमेरिका सरकार की एजेंसी यूएस इंटरनैशनल डिवेलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (DFC) इसमें 55.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। यह पहला मौका है जब अमेरिकी सरकार की कोई एजेंसी अडानी की किसी कंपनी में निवेश कर रही है। APSEZ ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल कोलंबो बंदरगाह में डीपवॉटर शिपिंग कंटेनर टर्मिनल के विकास के लिए किया जाएगा। अमेरिका, भारत और श्रीलंका स्मार्ट और ग्रीन पोर्ट जैसे टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देंगे।

APSEZ के फूल टाइम डायरेक्टर और सीईओ करन अडानी ने कहा-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा