Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Heatwave: पारा पहुंचा 46 के पार, 5 मई तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Heatwave: देश में गर्मी का सितम जारी है। कई राज्य लू की चपेट में हैं। पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
weather forecast today heat wave alert

Weather Update Today Heatwave: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में 5 मई तक लू की स्थिति जारी रहेगी। हालांकि, इसके बाद इसमें सुधार आएगा। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 5 दिनों के दौरान और मध्य भारत में 3-5 मई के दौरान लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में आज तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।

रेंटाचिंटाला में पारा पहुंचा 46 डिग्री के पार

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के रेंटाचिंटाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, तिरुपति में 45.6, खम्मान में 45 और तलचर में 45 डिग्री और पुरुलिया में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इन इलाकों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2-3 मई के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग इलाकों और रायलसीमा में अगले 3 दिनों के दौरान लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।

वहीं, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में अगले 4-5 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के अलग-अलग इलाकों में 1-5 मई के दौरान और मराठवाड़ा में 3-5 मई के दौरान लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, 4 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरच चमक के साथ बौछारें पड़ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान वाराणसी एयरपोर्ट और बीएचयू में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। कल उधम सिंह नगर के खटीमा में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नैनीताल के मुक्तेश्वर में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

IMD ने मौसम पर क्या कहा?

लू की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह स्थिति कम से कम अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। इसके बाद हमें थोड़ी कमी की उम्मीद है। हमने गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए तीन दिन, ओडिशा के लिए 2 दिन और कुल मिलाकर पूर्वी भारत के लिए अगले 3-5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्य रूप से, पांचवें दिन से यानी 5 मई से, हम नमी आने के कारण तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

तूफान की भविष्यवाणी पर सोमा ने कहा कि चौथे दिन से यानी 4 मई को, हम तूफान की गतिविधि की उम्मीद कर रहे हैं… तूफान की गतिविधि मुख्य रूप से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत से और फिर धीरे-धीरे तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि सहित प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी हिस्सों में बढ़नी शुरू हो जाएगी। आंधी-तूफान के साथ-साथ तीव्रता भी अधिक होगी, क्योंकि यह कुछ दिनों के बाद आ रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा