Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP-MP सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस में मिलेगा आरक्षण

UP-MP Government: यूपी सरकार और एमपी सरकार ने कारगिल दिवस के अवसर पर अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी और सीएम मोहन यादव ने अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीएम योगी का कहना है कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे।
UP-MP Government

UP-MP Government: यूपी सरकार और एमपी सरकार ने कारगिल दिवस के अवसर पर अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी और सीएम मोहन यादव ने अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीएम योगी का कहना है कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें यूपी सरकार पुलिस सेवा में, PAC में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी। उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दरअसल, मोहन यादव ने कहा कि अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों में आरक्षण देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, आज कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीर योजना काफी अच्छी योजना है, लेकिन विपक्ष द्वारा इस योजना के प्रति लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर बदलाव करना जरूरी होता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में कई कदम उठाए गए हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को सम्मानजनक स्थान देने और भारत को पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए हर क्षेत्र में सुधार किए गए हैं।’

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सुधार, प्रगति और समृद्धि से जुड़ी हर चीज में बाधा डालना विपक्ष काम है। वे लगातार ऐसा करते हैं। विपक्ष ने इस मामले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए सशस्त्र बल सुधार पर आगे बढ़ना चाहिए।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही