Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात के एक गोदाम में आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

Gujarat Fire: गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह रसायन का रिसाव होने से एक गोदाम में आग लग गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। 
Gujarat Fire

Gujarat Fire: गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह रसायन का रिसाव होने से एक गोदाम में आग लग गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। 

पुलिस उपाधीक्षक बीवी गोहिल ने बताया कि बिलिमोरिया तालुक के देवसर गांव स्थित गोदाम में सुबह करीब नौ बजे उस समय आग लगी थी जब मजदूर रसायन से भरे बैरल ट्रक से उतार रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

गोहिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद निकटवर्ती तालुकाओं से दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया।

मामलतदार जगदीश चौधरी ने बताया कि सबसे पहले ट्रक में आग लगी, जिसके बाद यह पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए और एक व्यक्ति अभी लापता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा