Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सैफ अली के घर में इस वजह से घुसा था चोर, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी करीब रात 2 बजे जानलेवा हमला हुआ है। मुंबई में बांद्रा स्थित एक्टर के घर में एक हमलवार ने उनपर चाकू से हमला कर दिया...
Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी करीब रात 2 बजे जानलेवा हमला हुआ है। मुंबई में बांद्रा स्थित एक्टर के घर में एक हमलवार ने उनपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सैफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सैफ अली खान के साथ हुई घटना को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और साथ ही कई बड़े खुलासे भी किए हैं। आइए जानते हैं पुलिस ने क्या कहा है…

चोरी के इरादे से घुसा था चोर

दरअसल, हमलावर चोर सैफ अली खान के घर में चोरी की इरादे से घुसा था। सीढ़ियों के रास्ते से वह अभिनेता के घर के अंदर तक पहुंचा। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई है। इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस की तरफ से सैफ के हमले पर बड़ा बयान सामने आया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेदम का बयान आया सामने

मीडिया से बात करते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा कि आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह डकैती का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 डिटेक्शन टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड