श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का पूरा हाल

दिल्ली में पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी हो रही है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तापमान में गिरावट होने वाली है।
WEATHER FORECAST| RELIEF FROM HEAT| SHRESHTH BHARAT

Weather Forecast: दिल्ली में पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी हो रही है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तापमान में गिरावट होने वाली है। केरल में मॅानसून प्रवेश कर चुका है। केरल में मॅानसून के आते ही पूरे देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी से जुझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में सुधार होगा और गर्मी थोड़ी कम होगी। आज यानी शनिवार को दोपहर के बाद 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही 4 जून तक धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1 जून को धूलभरी आधी चलने और 2 जून को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद 3 जून से लेकर 8 जून तक हवाओं की गति सामान्य होगी और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में पहले पहुंचेगा मॅानसून

लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम , मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में जल्द मॅानसून दस्तक दे सकती है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें क्या है भाव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !