Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, कैंसर ने ली जान

Sushil Modi Last Rites

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई है। आज शाम पटना के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सुशील कुमार मोदी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

सुशील मोदी का 13 मई देर शाम को निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके देहांत से देशभर में शोक का माहौल है। सुशील बिहार भाजपा के बड़े नेता थे। उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है। उनके आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। सुशील को उनके आवास से अब पटना के बीजेपी कार्यालय ले जाया गया है।

पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सुशील के निधन पर पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। RSS प्रमुख ने भी शोक जताते हुए लिखा कि सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से दुःख हुआ। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार साथ हैं।

एक्स पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक

सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’

कौन थे सुशील कुमार मोदी?

सुशील कुमार मोदी का जन्म पटना में रत्ना देवी और मोती लाल मोदी के घर 5 जनवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी। जय प्रकाश नारायण के आंदोलन के दौर में उन्होंने एम.एस.सी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लेने वाले सुशील कुमार मोदी 1990 में पहली बार विधायक बने थे। फिर सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी और जदयू की गठबंधन वाली सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। मोदी ने 1987 में जेसी जॉर्ज से शादी की। जेस्सी जॉर्ज मुंबई से हैं। इनके दो बेटे उत्कर्ष ताथगेट और अक्षय अमृतांशुॉ हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग