Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

EVM: VVPAT पर्चियों को लेकर Supreme Court आज सुनाएगा फैसला

EVMVVPAT

Supreme Court आज 10.30 बजे VVPAT पर्चियों की पूरी गिनती की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा। आज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ये फैसला सुनाएगी। इससे पहले सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा था कि हर चीज पर संदेह नहीं किया जा सकता और याचिकाकर्ताओं को ईवीएम के हर पहलू के बारे में आलोचनात्मक होने की जरूरत नहीं है। आज सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों के साथ सुनवाई पूरी होने के बाद (गुरुवार) 18 अप्रैल को फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले कहा गया था कि ‘VVPAT’ स्वतंत्र रूप से वोट का सत्यापन करने वाली प्रणाली है, जो मतदाता को यह देखने की अनुमति देती है कि उसका वोट उसी उम्मीदवार को गया है या नहीं, जिसे उसने वोट दिया है। इसके जरिए मशीन से कागज की पर्ची निकलती है, जिसे मतदाता देख सकता है और इस पर्ची को एक सीलबंद लिफाफे में रखा जाता है तथा विवाद की स्थिति में इसे खोला जा सकता है।

क्या है VVPAT?

VVPAT एक स्वतंत्र वोट सत्यापन प्रणाली होता है। इसमें वोटर ये देख सकते हैं कि उनका वोट सही तरीके से डाला गया है या नहीं। याचिकाकर्ता गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने वीवीपैट मशीनों पर पारदर्शी कांच को अपारदर्शी कांच से बदलने के आयोग के 2017 के फैसले को उलटने की मांग की है, जिसके जरिए कोई मतदाता केवल 7 सेकंड के लिए रोशनी चालू होने पर ही पर्ची देख सकता है।

सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि मैं समझता हूं कि चुनाव एकदम नजदीक है। ऐसे में हमारी मांग पर अदालत को जल्द फैसला देना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा