Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीफ न लाने पर छात्र की पिटाई, जांच जारी

Lucknow University: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय में बांग्लादेशी छात्र के बीफ न लाने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
Lucknow University

Lucknow University: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय में बांग्लादेशी छात्र के बीफ न लाने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं, विश्वविद्यालय के लोगों का कहना है कि दोनों का आपसी विवाद है। दोनों छात्र बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिसके साथ मारपीट हुई, उसका नाम रकीब अहमद है। वह लखनऊ विश्वविद्यालय के बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है और बांग्लादेश का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि मेरे सीनियर रितिक बिस्वास ने मुझे बीफ लाने के लिए बोला था, लेकिन मैं बीफ लेकर इंडिया नही आया। इसके बाद आरोपी रितिक बिस्वास ने रात में मेरे साथ बहुत मारपीट की और मुझे गालियां भी दी। पीड़ित छात्र ने इस मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की है।

LU प्रशासन बोला- दोनों की आपसी लड़ाई

विश्वविद्यालय के चीफ प्रोवोस्ट अनूप कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों का ये आपस का मामला है। दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों साथ में ही लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करते हैं। पीड़ित रकीब अहमद से लिखित में शिकायत ली गयी है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. दुर्गेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच की रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिना अनुमति के बुलडोजर चलाने पर लगी रहेगी रोक, SC ने बढ़ाया अंतरिम आदेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड