श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रिजल्ट के शुरूआती रुझान में औंधे मुंह गिरा शेयर मार्केट

लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली हैं। सेंसेक्स में करीब 1000 प्वाइंट्स और निफ्टी में 400 अंकों की भारी गिरावट आई है।
शेयर मार्केट

Share Market: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली हैं। सेंसेक्स में करीब 1000 प्वाइंट्स और निफ्टी में 400 अंकों की भारी गिरावट आई है। हालांकि, उम्मीद थी कि आज यानी मंगलवार को रिजल्ट के दौरान शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिले, लेकिन चुनावी परिणाम को लेकर आ रहे रूझान से मार्केट खुलते ही गिर गया।

सोमवार को बना था सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड

बीते दिन सोमवार को बाजार खुलते ही गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ 23,560 अंक के स्तर पर पहुंचा था। उम्मीद थी कि आज भी ये तेजी जारी रहेगी। बीते सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए थे। सेंसेक्स 2,507.47 अंक (3.39 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 76,468.78 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ था।

वहीं, एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 23,338.70 अंक का नया रिकॉर्ड छुने के बाद 733.20 अंक और 3.25 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 23,263.90 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ था। सोमवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स जीवन में पहली बार 50 हजार के स्तर को पार कर पाया था। लेकिन मंगलवार को मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गया है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम गिरे, फटाफट बनवा लें गहने और जेवर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज