Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेरी उंगली पकड़ राजनीति में आए… भटकती आत्मा बोल रहे, पवार का मोदी पर वार

Untitled design (6)

पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए शरद पवार ने कहा कि वे मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए और अब मुझे ही भटकती आत्मा कहकर संबोधित कर रहे हैं। दरअसल पुणे में आयोजित रैली के दौरान पीएम मोदी ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘भटकती आत्मा’ कह दिया था। इसी को लेकर शरद पवार ने मोदी को यह जवाब दिया है।

‘PM मोदी आजकल मुझ पर काफी गुस्सा’

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आजकल पीएम मोदी मुझ पर काफी गुस्सा हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की शब्दों का प्रयोग मेरे लिए कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि एक वक्त वो मेरी उंगली पकड़कर ही राजनीति में उतरे थे। वहीं महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने भी पीएम के इस बयान की आलोचना की है। पवार ने अपने ही अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि हां मैं किसानों का दर्द बताने के लिए भटकता हूं। हर वो आम आदमी जो कि परेशान है उसका दर्द बताने के लिए भटकता हूं।

संजय राउत का भी मोदी पर पलटवार

शिवसेना (यूबीटी) से सांसद संजय राउत ने भी अपने ही अंदाज में पीएम मोदी पर हमला बोला। शरद पवार को कहे गए शब्दों के पलटवार करते हुए राउत ने पीएम को अघोरी आत्मा करार दे दिया। राउत ने कहा कि मोदी की आत्मा दिल्ली से महाराष्ट्र आकर भटकती है। दरअसल 4 जून के बाद ही बीजेपी का महाराष्ट्र में ही अंतिम संस्कार होगा, इसीलिए यह आत्मा दिल्ली से आकर महाराष्ट्र में भटक रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा