Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश में कहीं भी हो पेपर लीक संजीव मुखिया का रहता है हाथ, रवि अत्री का बड़ा खुलासा

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब इस मामले में संजीव मुखिया का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश बिहार पुलिस को काफी लंबे समय से है...
Sanjeev mukhiya masterminde of neet paper leak ravi atri statement up police paper leak

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब इस मामले में संजीव मुखिया का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश बिहार पुलिस को काफी लंबे समय से है। CBI ने भी संजीव मुखिया को दबोचने के लिए अपनी टीम लगा दी है। बता दें, यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी रवि अत्री ने संजीव मुखिया से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसमें उसने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग पेपर लीक कराने में माहिर है। उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। संजीव मुखिया ब्लूटूथ के जरिए देश में होने वाले अलग-अलग एग्जाम में सॉल्वर बैठाता था।

NEET Paper Leak Case : CBI को मिली इन आरोपियों की रिमांड

यूपी की स्पेशल पुलिस टास्क फॉर्स के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में रवि अत्री के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी नोएडा का रहने वाला रवि अत्री को ठहराया गया था। बड़ी बात यह है कि इस मामले में जितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन सभी ने पूछताछ में संजीव मुखिया का नाम लिया था। ऐसे में पुलिस का कहना है कि इन सभी के तार एक दूसरे से जुड़े हो सकते हैं।

रवि पीएमटी पेपर लीक मामले में जा चुका है जेल

सूत्रों के मुताबिक, रवि अत्री ने पूछताछ में बताया कि जब वह 12वीं पास कर मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया था। वहीं से वह पेपर लीक कराने वाले गैंग के साथ जुड़ा था। रवि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले से पहले पीएमटी पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है।

शिव कुमार पहले से है जेल में

इसके साथ ही रवि अत्री ने आगे बताया कि संजीव मुखिया का बेटा शिवकुमार मेरे साथ पढ़ाई कर चुका है। उसने कई पेपर लीक कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इस समय बीपीएससी पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया का बेटा शिवकुमार जेल में है।

NEET पेपर लीक मामले में CBI का शख्त रवैया, खुद लिया जांच का जिम्मा

हो सकते हैं कई खुलासे

अगर संजीव मुखिया, पुलिस के हाथ लगता है तो नीट के अलावा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, रिवेन्यू ऑफिसर भर्ती (RO/ARO) पेपर लीक, बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 3.O) समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले का खुलास हो सकता है। साथ ही कई और बड़ी जानकारी हाथ लग सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा