Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-नोएडा के बाद अब इस शहर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Rajasthan Jaipur News: दिल्ली और नोएडा के बाद अब जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है।
rajasthan jaipur news schools receives threatening e mails

Rajasthan Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। ये ई-मेल जयपुर में हुए बम धमाकों की बरसी पर भेजे गए हैं, जिससे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाने के साथ ही बम निरोधक दस्तों को सक्रिय कर दिया गया है।

चार स्कूलों को दी गई बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज के मुताबिक, कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना पर बम निरोधक दस्ता इन स्कूलों में पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान छात्रों और स्टॉफ को स्कूल के बाहर कर दिया गया।

इन स्कूलों को दी गई धमकी

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें विद्याश्रम, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के मोती डूंगरी और मालपुर शाखा के साथ माणक चौक स्थित सेंट टेरेसा स्कूल भी शामिल हैं। ईं-मेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत इन स्कूलों में पहुंची और इन्हें खाली कराया।

नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत स्कूलों में पहुंची और उन्हें खाली कराया। हालांकि, जांच के दौरान स्कूलों से कोई बम बरामद नहीं हुआ।

16 साल पहले जयपुर में हुए थे 8 धमाके

गौरतलब है कि आज से 16 साल पहले 13 मई 2008 को जयपुर में 8 जगह बम ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 73 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 185 लोग घायल हुए थे। अदालत ने इस मामले में दोषियों को 20 दिसंबर 2019 को फांसी की सजा सुनाई। हालांकि, पिछले साल राजस्थान हाईकोर्ट ने सभी दोषियों को बरी कर दिया।

जयपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले, रविवार को ईं-मेल में जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईं-मेल में कहा गया था कि जयपुर एयरपोर्ट समेत दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औरंगाबाद, बागडोगरा, भोपाल और कालीकट हवाई अड्डों पर बम है। अगर इसे निष्क्रिय नहीं किया गया तो कई निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। हालांकि, जब जांच की गई तो एयरपोर्ट पर कुछ नहीं मिला।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा