Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज यूपी पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, ये नेता करेंगे स्वागत

CONGRESS LEADER | RAHUL GANDHI | BHARAT JODO NYAY YATRA | UTTAR PRADESH | SHRESHTH BHARAT |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी में प्रवेश करने वाली है। यूपी के चंदौली जिले के नौबतपूर में राहुल गांधी की यात्रा प्रवेश करेगी। यह यात्रा 19 को अमेठी और 20 फरवरी को रायबरेली पहुंचेगी।

काग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार यानि आज उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चंदौली में यात्रा का स्वागत करेंगी। चंदौली जिले के नौबतपुर से राहुल की पदयात्रा रात को पड़ाव बाजार में विश्राम करेगी। राहुल गांधी विश्राम के लिए डोमरी गांव में ठहरेंगे। काग्रेंस नेता राहुल गांधी की यात्रा की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाया है। काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित तमाम नेता वाराणसी में देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे।

भारत छोड़ो यात्रा यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयगराज, प्रतापगढ़ से होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। इसके बाद अमेठी से रायबरेली होते हुए 20 को लखनऊ में प्रवेश करेगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 फरवरी को झांसी पहुंचगी। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत करेंगे, साश ही कई स्थानों पर जनसभांए भी करेंगे। लखनऊ में यात्रा के मैनेजमेंट को लेकर गुरूवार को प्रदेश केसह प्रभारी धीरज गुर्जर ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, शरद मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शिव पांडेय, अनामिका यादव, अर्चना राठौर, ममता चौधरी मौजूद रहे।

पूर्व काग्रेंस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सपा के कई नेता शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और पल्लवी पटेल ने गुरूवार को यात्रा में शामिल होने की बात कही है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग