Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे राघव चड्ढा, महीनों बाद वापस लौटे

raghav chadha reached arvind kejriwal house

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। राघव चड्ढा की उस वक्त वापसी हुई है, जब सीएम केजरीवाल के पीए बिभव पर स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें, राघव चड्ढा लंबे वक्त से अपनी आंखों की सर्जरी के सिलसिले में लंदन में थे। इसके चलते आप नेता की लगातार अनुपस्थिति पर कई सवाल उठ रहे थे, हालांकि पार्टी की तरफ से बयान भी जारी किया गया था कि वह ठीक होते ही वापस आ जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों से राघव चड्ढा एक हैं। उन्होंने दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से एक साल तक स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान चार्टर्ड अकाउंटेंसी पर केंद्रित कर लिया, जिसके राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स भी गए। राजनीति में आने से पहले, राघव कई बड़ी कंपनियों में सीए के तौर पर काम कर चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा