Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘2025 से पहले की संपत्ति…’ जानें केंद्र सरकार की क्या है वक्फ बिल पर तैयारी!

Waqf Bill In Lok Sabha: वक्फ संशोधन अधिनियम को सरकार संसद के इसी सत्र में पेश करने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 2 अप्रैल, 2025 और 3 अप्रैल 2025 के लिए व्हिप जारी किया है।
Waqf Bill In Lok Sabha

Waqf Bill In Lok Sabha: वक्फ संशोधन अधिनियम को सरकार संसद के इसी सत्र में पेश करने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 2 अप्रैल, 2025 और 3 अप्रैल 2025 के लिए व्हिप जारी किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार (02 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

विपक्ष का विरोध

इस बिल का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। तो केंद्र सरकार के लाए गए बिल में साफ तौर पर कहा गया है कि कानून 2025 से पहले की जो संपत्तियां है जो वक्फ के अधीन है वह आगे भी वक्फ की ही संपत्तियां रहेंगी, अगर उन पर किसी तरह का कोई विवाद न रहा हो तो। यह भी महत्वपूर्ण बिंदु है जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी।

बिल के मुख्य बिंदु

सूत्रों के मुताबिक इस बिल में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति वक्फ को जमीन दान कर रहा है उसको यह साबित करना होगा कि कम से कम 5 साल से वह इस्लाम का पालन कर रहा है (धर्म बदलवाकर जमीन हथियाने के मामलों पर लगे यह लगाम)। इस मुद्दे को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसको लेकर चर्चा के दौरान जमकर बवाल हुआ। वक्फ बाय यूजर में ये है कि वो कौन-कौन सी संपत्तियां हैं जिसको लेकर विवाद हो सकता है।

विवादित संपत्तियों पर संशोधन

इसको लेकर उदाहरण ये दिया गया कि मान लीजिए किसी ने 100 साल पहले वक्फ को कोई संपत्ति दान की और उसका कोई दस्तावेज नहीं है तो ऐसी संपत्ति को क्या सरकार अपने कब्जे में लेगी या उस पर नया केस शुरू होगा। इस पर सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सिर्फ उन्हीं संपत्तियों को लेकर संशोधन किया गया है, जो पहले से विवादों में रही हों। कानून बनने के बाद वक्फ की संपत्तियां वैसी ही रहेंगी जैसे पहले थीं। विवादित संपत्तियों को छोड़कर।

जेडीयू का सुझाव

जेडीयू की तरफ से सुझाव दिया गया कि मौजूदा पुरानी मस्जिदों, दरगाह या फिर अन्य मुस्लिम धार्मिक जगहों से छेड़छाड़ न की जाए, एनडीए सहयोगी का ये सुझाव सरकार ने मान लिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा