Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Heat Wave को लेकर Pm Modi ने की बैठक, IMD ने किया अलर्ट

PM NARENDRA MODI | HEAT WAVE | SUMMER | SHRESHTH BHARAT

देश में इस बार लंबे समय तक Heat Wave चल सकती है। देश में Heat Wave की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। फिलहाल, देश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच भी गया है। गर्मी के इन्हीं हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लू से निपटने की तैयारी की समीक्षा की। केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकारों के सभी अंगों से तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया।

जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आवश्यक दवाइयां, तरल पदार्थ की पैक, ओआरएस और पीने के पानी की उपलब्धता के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारी की समीक्षा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव, गृह सचिव, भारतीय मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

आपको जानकारी दे दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में 9 मार्च को 38 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज किया गया था। फिलहाल, अगर राजधानी दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो यह औसत से चार डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत डिग्री से 3 डिग्री कम था।

गुरुवार को मौसम विभाग की तरफ से कहा गया था कि लगातार पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से आने वाली उच्च नमी के कारण इस सप्ताह के अंत में उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग