Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mahakumbh: महाकुंभ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाएंगी डुबकी

Droupadi Murmu Visit Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी 10 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगी। वह आठ घंटे से ज्यादा समय बिताएंगी। इस दौरान वह संगम स्नान करेंगी।
Droupadi Murmu Visit Mahakumbh

Droupadi Murmu Visit Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी 10 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगी। वह आठ घंटे से ज्यादा समय बिताएंगी। इस दौरान वह संगम स्नान करेंगी। त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर वह मां गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी। बता दें कि द्रोपदी मुर्मु के लिए यह एतिहासिक दौरा होगा क्योंकि इससे पहले डॉ, राजेंद्र प्रसाद ही राष्ट्रपति के रूप में महाकुंभ गए थे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मु के साथ मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। बता दें कि अक्षयवट को सनातन संस्कृति में अमरता का प्रतीक माना जाता है और इसकी महत्ता प्राचीन ग्रंथों में भी की गई है। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में भी मत्था टेकेंगी।

राष्ट्रपति करेंगी डिजिटल महाकुंभ केंद्र का अवलोकन

वहीं, राष्ट्रपति आधुनिक भारत और डिजिटल युग में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। जहां श्रद्धालु तकनीकी माध्यमों से महाकुंभ मेले का विस्तृत अनुभव ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाकुंभ का अद्वितीय अनुभव हासिल हो सकेगा।

राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। राष्ट्रपति का ये दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद अहम होगा, जो प्रयागराज और पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। वह शाम पौने छह बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड