Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव प्रचार थमने के बाद ध्यान मुद्रा में बैठे पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लोकसभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे। इसके बाद ही वहां रॉक मेमोरियल में ध्यान सत्र करेंगे। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा...
Vivekananda Rock Memoria | pm modi | loksabha election 2024 | loksabha election | shreshth bharat

देशभर लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को है। सातवें चरण के चुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार भी थम गया है। 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम तमिलनाडु पहुंचें। वह यहां वह 45 घंटे का लंबा ध्यान सत्र करने वाले हैं। पीएम मोदी ध्यान सत्र से पहले पास के भगवती अम्मन मंदिर में पूजा करने पहुंचे और यहीं से वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचेंगे और लगभग दो दिनों तक ध्यान करेंगे।

45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्य

आपको बता दें, पीएम मोदी के समुद्र के बीच स्थित स्मारक पर 45 घंटे के प्रवास के लिए भारी सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा था कि पीएम मोदी आज लोकसभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे। इसके बाद ही वहां रॉक मेमोरियल में ध्यान सत्र करेंगे। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह का ध्यान सत्र किया था।

2000 पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी गुरुवार की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान सत्र करेंगे, जहां माना जाता है कि विवेकानन्द ने ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त की थी। पीएम मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके प्रवास के दौरान 2000 पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, यहां तक कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेंगे।

पीएम मोदी ने दिया वीडियो संदेश

तमिलनाडु पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो के माध्यम से देश वासियों को एक संदेश दिया था। इस वीडियों में पीएम मोदी भोजपुरी भाषा बोलते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है, इस काशी नगरी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप काशी वासियों के आशीष से ही संभव हो सका है।

लोगों से मतदान करने की अपील की

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि, ‘लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है। मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है। काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत और शास्त्रार्थ की धरती है। लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है। काशी के लोगों को 1 जून के दिन नया रिकॉर्ड बनाना है। मुझे याद है, मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी। अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा