PM Narendra Modi reached Kashi: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत बनारसी भाषा से की। पीएम मोदी ने कहा “चुनाव जीतने के बाद हम पहली बार आज बनारस आयल हई काशी के जनता के हमार प्रणाम। काशी के लोगों की वजह से में धन्य हो गया। सूर्य देवता भी थोडल ठंडक बरसाने लग गया मां गंगा देवी ने जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यही का हो गया हूं।”
ड्रोन दीदी की तरह अब कृषि सखी के रूप में देशभर की बहनों की नई भूमिका से उन्हें सम्मान और आय के नए अवसर सुनिश्चित होंगे। pic.twitter.com/PKbYRismAs
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2024
पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार अपने किसान भाई-बहनों का जीवन और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए प्रतिबुद्ध है। काशी की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। पीएम मोदी ने पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की, जिसमें 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
काशी ने सारी दुनिया को दिखाया है कि कैसे एक हेरिटेज सिटी भी अर्बन डेवलपमेंट का नया अध्याय लिख सकती है। pic.twitter.com/uxy5OTZ7r0
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2024
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “18वीं लोकसभा के लिए हुआ एक चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जडों की गहराई को, दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता। यूरोप और यूरोपियन यूनियन सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटों की संख्या ढाई गुना ज्यादा है। बनारस के सभी मतदाता का लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता। बनारस के लोगों ने तीसरी बार पीएम भी चुना है।”