Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Modi in UN: शांति के लिए ग्लोबल रिफॉर्म की जरूरत, PM मोदी ने अमेरिका में दिया संदेश

'समिट ऑफ द फ्यूचर' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है न कि युद्ध के मैदान में। वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार बहुत जरूरी है।
PM Modi in UN| SHRESHTH BHARAT

PM Modi in UN: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति के लिए रिफॉर्म की आवश्यक्ता है। पीएम ने कहा कि अभी जून में भारत के लोगों ने मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनावों में मुझे लगातार तीसरी बार उनकी सेवा करने का अवसर दिया है। मैं आज इसी मानवता के छठे हिस्से की आवाज आप तक पहुंचाने आया हूं।

हमने 250 मिलियन लोगों को गरीबी से निकाला: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो सबसे पहले मानव-केंद्रित दृष्टिकोण होनी चाहिए। सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए हमें भोजन, स्वास्थ्य सुरक्षा, मानव कल्याण, सभी चीजें सुनिश्चित करनी होगी।

भारत में 250 मिलियन लोगों को हमने गरीबी से बाहर निकाला है और दिखाया है कि सतत विकास सफल हो सकता है। हम सफलता के इस अनुभव को आज ग्लोबल साउथ के साथ शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वैश्विक शांति के लिए रिफॉर्म की आवश्यक्ता: पीएम मोदी

‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है न कि युद्ध के मैदान में। वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार बहुत जरूरी है। सुधार प्रासंगिकता की कुंजी है। जहां, एक तरफ वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद एक बड़ा खतरा है। वहीं दूसरी तरफ मैरिटाइम, साइबर, स्पेस जैसे संघर्ष के नए मैदान बन रहे हैं।

25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, कहीं आपकी ट्रेन तो शामिल नहीं?

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कही यह बात

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के जिम्मेदार और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए संतुलित विनियमन की जरूरत है। हमें राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्य रहने वाले वैश्विक डिजिटल शासन की आवश्यकता है।

चौथी बार सरकार बने या नहीं, लेकिन यह तो तय है… नितिन गडकरी का किस ओर

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एक पुल होनी चाहिए। बाधा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए ‘वन अर्थ’, ‘वन फैमिली’ और ‘वन फ्यूचर’ एक प्रतिबद्धता है। यही प्रतिबद्धता हमारे ‘वन अर्थ’, ‘वन हेल्थ’ और ‘वन सन’, ‘वन वर्ल्ड’, ‘वन ग्रिड’ जैसे पहल में भी देखाई देता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही