Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन हैं सीआर पाटिल और निमुबेन बामभनिया? जिन्हें मिली मोदी सरकार 3.0 में जगह

PM Modi Cabinet 3.0: मोदी एक बार फिर पीएम का पद संभालेंगे इसके साथ ही 30 मंत्रियों ने भी शपथ लिया है। इस बार दो नए चहेरे शामिल हुए हैं...
PM Modi Cabinet 3.0 Who are cr patil and Nimuben Bambhaniya take oath as ministers

PM Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह बीते दिन रविवार को संपन्न हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी एक बार फिर पीएम का पद संभालेंगे इसके साथ ही 30 मंत्रियों ने भी शपथ लिया है। इसके अलावा पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। मगर इस बार मोदी कैबिनेट में दो नए चेहरे शामिल हुए हैं।

परसोत्तम रुपाला को क्यों नहीं मिली जगह?

वो हैं भावनगर लोकसभा सीट से निर्वाचित सीआर पाटिल और निर्वाचित सांसद निमुबेन बामभिया। गौरतलब है कि इस बार दो पुराने चेहरों परषोत्तम रुपाला और देवूसिंह को मंत्रिमंडल (PM Modi Cabinet 3.0) में एंट्री नहीं मिली है। लोकसभा चुनाव के दौरान क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक बयान देने की वजह से परसोत्तम रुपाला को राजकोट से जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। वहीं, देवूसिंह चौहान की जगह इस बार निमुबेन बामभिया को मिली है। इसके साथ ही मोदी सरकार 3.0 में अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर और मनसुख मांडविया को शामिल किया गया है।

कौन हैं सीआर पाटिल?

गुजरात बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का कार्यकाल बीते साल 2023 में समाप्त हो चुका था। मगर इस बार के आम चुनाव तक उनका कार्यकाल बढाया गया। पाटिल लगातार चौथी बार नवसारी लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। बता दें कि सीआर पाटिल की गिनती उन नेताओं में होती है, जो कार्यकर्ताओं और जनता से जमीनी स्तर पर जुड़े होते हैं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें बड़ी जीत मिली थी। पाटिल के कार्यकाल में गुजरात को में भाजपा काफी मजबूत हुई है। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे ज्यादा 156 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़ें- Sikkim CM: 32 में 31 सीटें जीती, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग

पेशे से टीचर थीं निमुबेन बामभिया

वहीं, सौराष्ट्र के कोली समुदाय (ओबीसी) से आने वालीं निमुबेन बामभिया पेशे से अध्यापिका रही हैं। वो बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक हैं। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें भावनगर लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया था। निमुबेन को 4,55,289 वोटों से जीत हासिल हुई है, जिसके बाद वो सांसद बनी हैं। बता दें कि इससे पहले वो भावनगर नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड