Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नौकरशाहों का लोकसभा चुनाव में कितना बोलबाला, क्या कहती है 2019 की रिपोर्ट

बीजेपी के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़ने वाले मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके सत्यपाल सिंह को तीन हजार मतों से जीत हासिल की थी...  
bureaucrats in lok sabha election

Bureaucrats In Lok Sabha: लोकसभा चुनाव 2024 में देश की 543 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। आज यानी 4 जून को निर्वाचन आयोग नतीजों की घोषणा करेगा। एग्जिट पोल की मानें तो एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, ईडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है।

आज हम बात करेंगे 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन नौकशाहों की, जिनको देश की जनता ने काफी पसंद किया।

सत्यपाल सिंह

बीजेपी के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़ने वाले मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके सत्यपाल सिंह को तीन हजार मतों से जीत हासिल की थी।  

आईपीएस अधिकारी भारती घोष

आईपीएस अधिकारी भारती घोष 1.08 लाख मतों से हारीं। वह प. बंगाल की घाटल लोकसभा सीट से लड़ रही थीं। उन्होंने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था। 

अपराजिता सारंगी

पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भुवनेश्वर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने 21 हजार मतों से जीत हासिल की। 

अरुप पटनायक

भुवनेश्वर लोकसभा सीट से बीजद के टिकट पर चुनाव लड़े मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अरुप पटनायक को 21 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा। 

डॉ. अमर सिंह

पूर्व आईएएस, प्रमुख सचिव और मंत्री सिद्धू के सलाहकार रहे डॉ. अमर सिंह पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें 94 हजार मतों से जीत मिली। 

दरबारा सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव रहे पूर्व आईएएस दरबारा सिंह फतेहगढ़ सीट से शिअद के टिकट से लड़े थे। इन्हें 94 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा। 

आरके सिंह

पूर्व गृह सचिव और केंद्र में मंत्री रहे (Bureaucrats In Lok Sabha) आरके सिंह भाजपा के टिकट पर आरा से चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें 1.47 लाख वोटों से जीत मिली। 

अर्जुनराम मेघवाल

राजस्थान की बीकानेर सीट से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच भिड़ंत थी। भाजपा के टिकट से पूर्व आईएएस, मौजूदा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 2.64 लाख वोटों से जीते। उनके सामने कांग्रेस के टिकट से पूर्व आईपीएस अधिकारी मदनगोपाल मेघवाल थे। मदनगोपाल और अर्जुनराम मौसेरे भाई हैं। मगनगोपाल इस्तीफा देकर राजनीति में उतरे थे।

प्रीता हरित

कांग्रेस के टिकट पर आगरा से चुनाव लड़ रहीं प्रीता हरित को 4.31 लाख मतों से हार का मुह देखना पड़ा। प्रीता आयकर विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- नतीजों से पहले ही BJP पर अखिलेश यादव का वार, बोले- जितनी ऊंचाई पर

श्याम सिंह यादव

पूर्व पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव बसपा के टिकट से यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट पर मैदान में थे। श्याम सिंह को 81 हजार वोटों से जीत मिली। बसपा के टिकट से यूपी के मछली शहर से चुनाव लड़ रहे त्रिभुवनराम 181 वोट से हारे। त्रिभुवनराम लोनिवि में मुख्य अभियंता रहे। 

महेंद्र सिंह सोलंकी

मध्यप्रदेश की देवास सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े महेंद्र सिंह सोलंकी को 3.72 लाख वोटों से जीत मिली। इन्हें संघ से जुड़ाव के चलते टिकट मिला। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही