Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बचपन से ही बच्चों की इन आदतों पर दें ध्यान, बढ़ेगा Confidence

How to increased your child confidence | child confidence | Lifestyle News | Shresth Bharat

How to increased your child confidence: बच्चों की मानसिकता को यदि बचपन से ही प्रोत्साहित किया जाए तो वह आगे चलकर बहुत ही फायदेमंद होता है। पैरेंट्स हमेशा से ही अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहते हैं। वह चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर दयालु और आत्मविश्वासी बनें। बच्चे के अंदर आत्मविश्वास भरा रहे। हम आपको बताते हैं कि आप अपने बच्चों का Confidence Level किस तरह बढ़ा सकते हैं।

बच्चों की रूचियों को खोजें

कम उम्र में ही बच्चों को उनके कार्यों के महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी होता है। बचपन में बच्चे जिस भी कार्य को करते हैं वह बेहद जुनून के साथ करते हैं। अत: हमें अपने बच्चों के अंदर उनके जुनून और रूचियों को खोजने में मदद करनी चाहिए, जिन चीजों में उनकी रूचि हो, उस चीज को करने में उनकी मदद करें।

बच्चों को खुले विचारों का बनाएं

हमारा भारत देश बहुत ही विविधताओं से भरा हुआ देश है। हमें अपने बच्चों को खुले विचारों वाला बनाना चाहिए और उन्हें समावेशी होना सिखाना चाहिए। हमें अपने बच्चों को विभिन्न संस्कृतियों की जानकारी देना चाहिए। उन्हें दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाना होगा।

विफल होनें पर भी करें प्रोत्साहित

अपने बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए, रूचियों का पता लगाने के लिए और सीखने का क्रम कभी भी बंद न करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों के विफल होने पर भी उन्हें प्रोत्साहित करें, बच्चों को उनकी क्षमताओं पर विश्वास करना सीखाएं।

अन्याय के खिलाफ बोल सकें बच्चें

बच्चों को भलाई के लिए अपनी आवाज का उपयोग करने का महत्व सिखाएं। बच्चों को अन्याय के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चों में करूणा, निष्पक्षता और समानता के मूल्यों का निर्माण करें।

बच्चों का बढ़ाएं आत्मविश्वास

बच्चों को अपनी कमियों और खामियों से प्यार करना सिखाएं। उनकी ताकत, प्रतिभा और आंतरिक गुणों के आधार पर एक सकारात्मक आत्म छवि विकसित करने में उनकी मदद करें। मनुष्य का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा पड़ा है, लेकिन हम इन परिस्थितियों का सामना किस प्रकार से करते हैं यह हमारे चरित्र को आकार देता है। हमें अपने बच्चों को भी असफलताओं से सीखने के लिए सिखाएं, असफलताओं में भी अवसर की उम्मीद दिखाएं। अपने बच्चों को चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग