Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, जानें क्या-क्या होने वाला है खास

आज यानी 24 जून को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है।
Parliament First Session 18 lok sabha starting 24 June mp take oath speaker election nda, congress

Parliament First Session: लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को सामने आ गए। केन्द्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। आज यानी 24 जून को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है। लोकसभा का ये सत्र कई मायने में काफी खास होने वाला है। सबसे पहले सभी सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी सांसदों को शपथ दिलाएंगे। साथ ही स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

10 दिन में होगी कुल 8 बैठकें

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस 28 जून को शुरू होगी। वहीं, प्रधानमंत्री 2 या 3 जुलाई को बहस का जवाब देंगे। यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलने वाला है और इन 10 दिनों के दौरान कुल 8 बैठकें होने वाली है।

प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में भर्तृहरि महताब को लोकसभा (Parliament First Session) के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे लोकसभा को आदेश देने के लिए बुलाएंगेृ। 18वीं लोकसभा की पहली बैठक के अवसर पर सदस्यों द्वारा मौन रखने के साथ कार्यवाही की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह सदन के पटल पर लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों की सूची रखेंगे।

यह भी पढ़ें –Suraj Revanna Arrested: प्रज्ज्वल रेवन्ना का भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार, उत्पीड़न का आरोप

मोदी का मंत्री मंडल रहेगा मौजूद

सत्र के दौरान पीएम मोदी का मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक की थी और प्रोफाइल बांटे थे। तीसरे कार्यकाल में अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर ही बनाए गए हैं।

राष्ट्रपति ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टीआर बालू (डीएमके), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (दोनों भाजपा) और सुदीप बंद्योपाध्याय (टीएमसी) को नियुक्त किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग