Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘संविधान की हुई जीत’

Akhilesh Yadav On Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केजरीवाल को बेल मिलने पर खुशी जाहिर की है।
Akhilesh Yadav On Kejriwal

Akhilesh Yadav On Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केजरीवाल को बेल मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, “दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’ है।

संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं- अखिलेश यादव

संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। न्याय के दरवाजे पर दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी।”

सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इन शर्तों पर मिली जमानत (Akhilesh Yadav On Kejriwal)

सुप्रीम कोर्ट ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी है। साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तों पर सीएम केजरीवाल को बेल दी है। कोर्ट की पहली शर्त ये है कि अरविंद केजरीवाल इस मामले के बारे में कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे।

वहीं, दूसरी शर्त ये है कि जब तक उन्हें छूट नहीं मिल जाती, तब तक वो ट्रायल कोर्ट के समक्ष सभी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत (Arvind Kejriwal Bail) मिलने की खबर के बाद आप नेता मनीष सिसौदिया के घर के बाहर मिठाइयां बांटी गईं।

मनीष सिसौदिया ने बांटी मिठाइयां

सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत (Arvind Kejriwal Bail) मिलने की खबर के बाद आप नेता मनीष सिसौदिया के घर के बाहर मिठाइयां बांटी गईं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग