श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर बोले मनोज तिवारी ‘छोटा भाई है समझा दूंगा’


पवन सिंह ने बिहार के रोहतास जिले की काराकट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार पवन सिंह ने किसी पार्टी से नहीं बल्कि निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया है। पवन सिंह के इस फैसले के बाद अब बिहार में राजनीति तेज हो चली है। इस सीट पर उनका मुकाबला एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा से है। बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था, जिसके बाद से उन्होंने खुद ही लड़ने से मना कर दिया था। दरअसल माना जा रहा था कि पवन सिंह शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस से आसनसोल लोकसभा सीट पर सांसद हैं।

‘छोटा भाई है समझा दूंगा’
पटना से अररिया के लिए रवाना होते वक्त मनोज तिवारी मीडिया से मुखातिब हुए। पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव में उतरने को लेकर जब मनोज तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पवन सिंह राष्ट्रवादी आदमी हैं। वे हमारे छोटे भाई भी है। मैं उन्हें समझा लूंगा।

कन्हैया कुमार को लेकर क्या बोले पवन सिंह?
दिल्ली लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि वे कम से कम पांच लाख वोटों से चुनाव हारेंगे। उन्होंने बीते चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बेगूसराय के लोगों ने तो चार लाख वोटों से ही हराया था। लेकिन दिल्ली वाले कम से कम पांच लाख वोटों से कन्हैया की विदाई करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी