Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP Manifesto: भाजपा ने घोषित किया अपना ‘संकल्प पत्र’

bjp menifesto

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र करार दिया है जिसमें भाजपा ने समान नागरिक संहिता, नॉर्थ ईस्ट में शांति कायम रखना और बाकी चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने नई दिल्ली में अपने मुख्यालय में इस संकल्प पत्र को रिलीज कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।

पार्टी का कहना है जब तक कि कॉमन लीगल कोड को लागू नहीं किया जाता तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल पाएंगे।

घोषणापत्र के अनुसार

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 44 समान नागरिक संहिता को राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से एक के रूप में सूचीबद्ध करता है।
जब तक एक समान नागरिक संहिता लागू नहीं हो जाती, तब तक लैंगिक समानता हासिल करना मुश्किल है। भाजपा समान नागरिक संहिता पर अपने रुख पर कायम है।

यूसीसी का मकसद धर्म, लिंग, लिंग पहचान या जाति के आधार पर भेदभाव किए बिना विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे निजी मामलों के लिए एक समान कानून बनाना है। उत्तराखंड में इस साल की शुरुआत में यूसीसी लागू किया जा चुका है।

भाजपा ने यह भी कहा है कि वह पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने और सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के अपने प्रभावी प्रयासों को जारी रखेगी।

पिछले साल मणिपुर में हिंसा भड़क उठी थी। जब आदिवासी समुदायों ने राज्य में मुख्य जातीय समूह द्वारा जनजातीय दर्जा की मांग के विरोध में रैली निकाली थी।  

ये भी पढ़ें- रिश्वतखोरी के मामले में फंसा दूसरा सबसे बड़ा चुनावी बॉन्ड खरीददार, CBI ने दर्ज किया केस

भाजपा ने आगे कहा है कि वह भारत की ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति के लिए पूर्वोत्तर को एक रणनीतिक द्वार के रूप में उपयोग करने, संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी। भाजपा ने पूर्वोत्तर में बाढ़ के प्रबंधन के लिए ‘सरोवर’ बनाने का भी वादा किया।

इसके अलावा भाजपा ने पेपर लीक रोकने और सार्वजनिक परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए कानून लागू करने का भी संकल्प लिया है। अन्य वादों में 2036 का ओलंपिक भारत में कराना, 2020 नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का लागू करना और बाकी चीजें शामिल हैं।

15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे

भाजपा ने इस घोषणा पत्र के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। इस दौरान जनता से भी सुझाव मांगे गए थे। इसके लिए पार्टी को 15 लाख से भी ज्यादा सुझाव मिले थे।

देश में फिलहाल चुनाव बिल्कुल करीब आ चुके हैं। 19 अप्रैल 2024 से सात चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण होने जा रहा है। ये चुनाव देश की 18वीं लोकसभा के लिए 543 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरी तरह से बाजी मारी है। इस बार भाजपा का नारा है- अबकी बार, 400 पार।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार